You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

India will create history tomorrow with the launch of Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ भारत कल रचेगा इतिहास

Share This Post

नई दिल्ली(नेशनल थॉट्स)- चंद्रयान-3 को कल 14 जुलाई, दोपहर 02:35 बजे किया जाएगा। इस मिशन की आज से उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर मिशन की तैयारी का विश्लेषण पूरा कर लिया है। इसरो के बोर्ड ने भी प्रक्षेपण की अनुमति दे दी है। 
इसरो के बोर्ड के अनुसार लॉन्च मिशन की सफलता के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का चौथा देश बनेगा भारत , साथ ही चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला विश्व का पहला मिशन होगा चंद्रयान-3। इसके मिशन को 10 चरणों में बांटा गया है।
 
चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को उतार सकता हैचंद्रयान-3
 
चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे प्रस्तावित है। इस मिशन के तहत लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को उतारा जा सकता है। प्रक्षेपण को लेकर मंगलवार को पूर्वाभ्यास किया गया। 
 

 चंद्रयान-3 पृथ्वी की 5 से 6 परिक्रमा करेगा


प्रक्षेपण के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की 5 से 6 दीर्घ वृत्ताकार परिक्रमाएं करेगा। इस दौरान यह पृथ्वी से 170 किमी तक निकट और 36,500 किमी तक दूर जाएगा। इससे वह वेग हासिल करेगा जो उसे अगले करीब 1 महीने की यात्रा के लिए जरूरी है।

वह चंद्रमा की 100 किमी ऊंची कक्षा तक पहुंचेगा। चंद्रमा पर भी दीर्घ वृत्ताकार परिक्रमाएं करने के बाद एक निर्धारित स्थिति हासिल करेगा। इसके बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *