National Thoughts Logo
National Thoughts
AWebPortalOfPositiveJournalism

लाल चुनर ओढ़के आजा माँ शेर सवारी | भजन लिरिक्स

a
admin
24 जुलाई 2026 को 05:35 am बजे
Featured Image

Goddess Durga Bhajan Lyrics: “लाल चुनर माँ ओढ़के आजा करके शेर सवारी” माँ दुर्गा का अत्यंत लोकप्रिय और भक्तिमय भजन है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, माता के जागरण और अन्य धार्मिक आयोजनों में इस भजन का गायन विशेष श्रद्धा के साथ किया जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से माँ दुर्गा का स्मरण करने और उनके भजनों का गुणगान करने से भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

माँ दुर्गा का भजन

लाल चुनर माँ ओढ़के आजा करके शेर सवारी

लाल चुनर माँ ओढ़के आजा करके शेर सवारी,
कि बिगड़ी बनाने अब तो आजा माँ जगराते वाली।
जय अम्बे शेरावाली, जय जगदम्बे मैया रानी।।

पहला अंतरा

मेरे मन है विश्वास तू मैया आएगी,
सबके बिगड़े कारज आज बनाएगी।
बिन बोले ही पढ़ लेगी बातें दिल की,
पूरी हो जाएगी भक्तों के मन की।

चिंता हरनी माँ चिंतपूर्णी,
सब सुखों की तू ही करनी।
अरे ज्वाला माँ के स्वागत में,
सब मिलकर बजाओ ताली।

जय अम्बे शेरावाली, जय जगदम्बे मैया रानी।।

दूसरा अंतरा

माँ का जगराता नसीबों से आया है,
भक्तों ने मिलकर दरबार सजाया है।
कि मेहर करेगी आज माँ मेहरावाली,
तेरे दर से नहीं जाता कोई खाली।

माँग लो झोली फैलाकर सारे,
माँ ज्वाला करेगी वारे-न्यारे।
अरे हो गई उसकी सफल ज़िंदगी,
जिसने महिमा माँ की गा ली।

जय अम्बे शेरावाली, जय जगदम्बे मैया रानी।।

तीसरा अंतरा

राज चले दिल्ली में कालका रानी का,
गूंज रहा जयकारा माँ झंडेवाली का।
गुड़गांव में शीतला माता गोद भरे,
धौलागढ़ वाली माँ पूर्ण काज करे।

भोली काँगड़े वाली मैया,
दे दो ममता की माँ छैया।
तेरे दर पर आया संजय,
बनकर तेरा एक सवाली।

जय अम्बे शेरावाली, जय जगदम्बे मैया रानी।।

भजन का महत्व

यह भजन माँ दुर्गा की महिमा, करुणा और भक्तों के प्रति उनके असीम प्रेम का सुंदर वर्णन करता है। विशेष रूप से नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी, माता के जागरण, चौकी और धार्मिक कार्यक्रमों में इस भजन का गायन वातावरण को भक्तिमय बना देता है। श्रद्धापूर्वक इस भजन का पाठ या श्रवण करने से माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।