National Thoughts Logo
National Thoughts
AWebPortalOfPositiveJournalism

जोक्स 26 नवंबर 2026

a
admin
26 नवंबर 2026 | 10:54 am IST
Featured Image

पिंटू – दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं…?
दादी – मुझसे बातें कर ले…!
पिंटू – दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली…?
दादी – नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे…!
पिंटू – पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे…!
दादी – नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे…!
पिंटू – फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे…!
दादी – फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे…।
पिंटू – तब तक आप मर जाओगी… वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) – तू जा… टीवी ही देख ले…!

पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।