National Thoughts Logo
National Thoughts
AWebPortalOfPositiveJournalism

हे परमेश्वर दीन दयालु, दया की भीख दे देना

a
admin
17 सितंबर 2026 | 11:59 am IST
Featured Image

हे परमेश्वर दीन दयालु, भीख दया की दे देना… भगवान विष्णु को समर्पित यह भावपूर्ण भजन भक्त के मन की विनम्र प्रार्थना और प्रभु की शरण में समर्पण को दर्शाता है। आप इस भजन को भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के दौरान गा या सुन सकते हैं।

भगवान विष्णु का भजन

हे परमेश्वर दीन दयालु, भीख दया की दे देना,
डोल रही है बीच भंवर मेरी, नैया पार लगा देना।

प्रभु की शरण में समर्पण

जब कष्ट पड़े, तुझे याद करूं, और अनेक फरियाद करूं,
मैं शरण आपकी आया हूं, मुझको भव पार लगा देना।

कर्मों का हिसाब

कभी सोया रहा हूं आलस में, कभी काम कर रहा लालच में,
सबका लेखा-जोखा एक दिन तुझे देना पड़ेगा अदालत में।

संसार के रिश्तों की सच्चाई

मां, बहन, पिता, पत्नी—सारे रिश्ते हैं मतलब के,
सब जाएंगे न्यारे-न्यारे, फिर किससे क्या लेना-देना।

हरि भजन से मिटेगी विपदा

धर ले तू मन में ध्यान सदा, मिट जाएगी सारी विपदा।
कहे सदानंद, हरि भजन करो, दुनिया में कोई नहीं अपना।

।। भगवान विष्णु का भजन — Lord Vishnu Bhajan ।।
हे परमेश्वरन दयालु, भीख दया की दे देना दी