National Thoughts Logo
National Thoughts
AWebPortalOfPositiveJournalism

सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचे

a
admin
27 मई 2024 को 06:56 am बजे
Featured Image

वैश्विक बाजारों में तेजी और निवेशकों की आशावादी भावनाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 269.28 अंक चढ़कर 75,679.67 अंक के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.1 अंक की बढ़त के साथ 23,043.20 अंक के नए उच्च स्तर पर पहुंचा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।