You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Pushkar Singh Dhami planted saplings at the Chief Minister's residence and congratulated the people on Harela festival.

पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर पौधरोपण कर जनता को दी हरेला पर्व की बधाई

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स)- हरेला पर्व उत्तराखंड के लोगों का काफी पसंदीदा लोक पर्व  है, इस दिन जगह-जगह पौधारोपण के कार्यक्रम किए जाते हैे। उतराखंड में हरेला पर्व की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधरोपण किया।  वैसे पंचांग के अनुसार हरेला पर्व आज 17 जुलाई को मनाया जा रहा है।

  प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन का सन्देश देता है हरेला

इसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति के संरक्षण व् संवर्धन का सन्देश देना है। इस लोक पर्व के अवसर पर उत्तराखण्ड के विभिन सरकारी और गैर सरकारी संगठन,संस्थाएं व्यापक रूप से वृक्षारोपण कर रही हैं।

कुमाऊं मंडल में तीन प्रकार के हरेले मनाये जाते हैं

यह पर्व मुख्यतः उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अधिक मनाया जाता है। पुरे वर्ष भर कुमाऊं मंडल में तीन प्रकार के हरेले मनाये जाते हैं। इस दिन से  पहाड़ के निवासियों का सावन शुरू हो जाता है। हिमाचल, नेपाल और उत्तराखंड के लोगों इस पर्व को बखूबी मनाते हुए अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *