You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 11 अगस्त 2023

Share This Post

मेष राशिफल : मेष राशि वालों को आज दूसरों की मदद करने से शांति मिलेगी, इससे आप खुश रहेंगे। आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आपके पक्ष में हो सकते हैं, जिसे देखकर आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है और आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए सावधान रहें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नीला
उपाय : लाल कपड़े में नारियल बांधकर रखें तो धन लाभ होगा।

वृषभ राशिफल : वृषभ राशि वालों को संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। बहुत दिनों से आपके कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं तो आज उन्हें पूरा करने के लिए समय मिलेगा। पूरा दिन घरवालों के साथ हंसी-मजाक में गुजरेगा, जिसमें परिवार के छोटे-छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : आसमानी
उपाय :   केले के पेड़ में जल चढ़ाने से गुरु की कृपा बरसेगी।

मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वालों को आज पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी, तभी व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे, जिससे लाभ होगा। परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों को पूरा करेंगे, इस पर कुछ धन भी खर्च हो सकता है, लेकिन दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, अन्यथा भविष्य में आपका नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे
उपाय : सीढ़ी पर स्वास्तिक बनाएं।

कर्क राशिफल :कर्क राशि वालों को आज अचानक से बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है तो बहुत ही सोच समझ कर लें, क्योंकि भावनात्मक रूप से लिया गया फैसला बाद में परेशानी का सबब बन सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय :  कपड़ो का वितरण करेंगे तो लाभ मिलेगा।

सिंह राशिफल : सिंह राशि वालों के संतान के प्रति दायित्व आज पूरे होंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका जन सहयोग भी बढ़ेगा। शाम का समय अपनों के साथ व्यतीत होगा। आपकी सेहत नरम गर्म रह सकती है इसलिए बाहर के खान-पान से दूर रहें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : शनि मंदिर में दान करें।

कन्या राशिफल : कन्या राशि वाले व्यापार में कुछ नई तकनीकों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। यदि घर में कोई समस्या चल रही थी तो उसका समाधान हो सकता है। व्यापार में किसी मित्र से मदद मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : पुखराज धारण करेंगे तो अच्छा रहेगा।

तुला राशिफल : तुला राशि वाले छात्रों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज का दिन विशेष उपलब्धि लेकर आया है। आय के नए स्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय :  पीपल के पत्ते पर घी का दीप जलाएं।

वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वालों को आज हर तरफ से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए आपको उन्हीं कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, जिनसे आपको पूरा लाभ मिल सके। कोई दुकान या घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : सूर्य को अर्घ्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

धनु राशिफल : धनु राशि वाले आज घरेलू सामानों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपको अपने किसी प्रिय को पैसा उधार देना पड़े तो सोच समझकर लें क्योंकि उसके वापस मिलने के आसार कम ही हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
उपाय : पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

मकर राशिफल : मकर राशि वालों के व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में यदि किसी बदलाव की योजना बन रही है तो उसका लाभ आपको मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज आक की जड़ को तिजोरी में रखें।

कुंभ राशिफल : कुंभ राशि वालों को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। यदि आप कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
उपाय : मंदिर में 40 दिन तक रोज घी का दीप जलाएंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशिफल : मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आज सुखमय रहेगा। किसी निकट और दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन चोरी और प्रिय वस्तु के खो जाने का भय है, इसलिए सावधान रहें। व्यापार में तरक्की मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आप अपने परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय :  महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *