You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 16 सितंबर 2023

Share This Post

 

मेष राशिफल : आज आलस्य और थकान की वजह से आपका मन नहीं लगेगा। अपने बॉस से आज सावधानी से बात करें और क्रोध को नियंत्रित करें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : सफेद कपड़ों को ज्यादा से ज्यादा पहने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशिफल : आज आप अपनी वाणी और व्यवहार पर सतर्क दृष्टि रखें और अनावश्यक विवाद में ना पड़ें। कोई भी गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : पारिवारिक जीवन की खुशियों हेतु दूध, मिश्री, सफेद गुलाब के पुष्प किसी भी धर्म स्थान में चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल : अगर आपका कारोबार देश में है तो आज आपको कोई खास सफलता नहीं मिलेगी। विदेश के कारोबार से बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : कोयले के आठ टुकड़े बहते पानी में प्रवाहित करने से नौकरी व बिज़नेस में उन्नति होगी।

कर्क राशिफल : आज आपके मैनेजर या विरोधियों से मनमुटाव की संभावना बन रही है। इसलिए वाद-विवाद ना करें। बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय : आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए कच्ची साबुत हल्दी चलते पानी में बहाएं।

सिंह राशिफल : आज आपके कारोबार वृद्धि के योग बन रहे हैं। आप कोई नया काम करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल
उपाय : उबले हुए मूँग किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशिफल : आज आपका दिन दुविधा से भरा हुआ रहेगा। आज का कोई भी फैसला कल करें। नया काम करने से बचें। दोपहर के बाद धन लाभ होगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : केसर का तिलक लगाएं, इससे पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा।

तुला राशिफल : आज आप धैर्य बनाकर रखना होगा। किसी बात से आपका मन दुखी हो सकता है। फिजूलखर्ची आप पर भारी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए गेहूँ के 11 दाने सूर्योदय के समय खाएं।

वृश्चिक राशिफल : आज आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ जाएगा। घर में कलह होगी। दोपहर में थोड़ी सी परेशानी के बाद सेहत खराब हो सकती है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : भैरव मंदिर में दूध चढाने से फैमिली लाइफ अच्छी चलेगी।

धनु राशिफल : आज आप सावधानी बरतें। सोच-समझकर ही अपना काम करें। बदनामी का योग है। क्रोध को दबाकर रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : तांबे का कड़ा धारण करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।

मकर राशिफल : आज आपको धन लाभ होने वाला है। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : बंदरों को गुड-चने खिलाने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

कुंभ राशिफल : आज आप शेयर बाजार में भूलकर भी निवेश ना करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
उपाय : सफेद चंदन का तिलक लगाएं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशिफल : आज आपकी किसी करीबी से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से रिश्तों में सुधार आएगा। आज संभलकर बात करें और वाणी पर संयम बनाएं।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नीला
उपाय : सफेद संगमरमर की बनी कोई भी वस्तु अपने प्रेमी/प्रेमिका को गिफ्ट करने से लव लाइफ बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *