You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 20 मार्च 2024

Share This Post

मेष राशि:  : आज का दिन आपके लिए कोई नई सौगात लेकर आएगा। अगर किसी काम को लेकर आपके मन में संशय चल रहा था तो वह काम आज पूरा हो सकता है। आप अपने घर में इंटीरियर का काम करवा सकते हैं।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

 
वृषभ राशि  : आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खूब पैसा खर्च करेंगे और अपने लिए कुछ महंगी सुख-सुविधाएं जैसे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि ला सकते हैं। आपको अपने पिता से किसी भी बात पर बहस नहीं करनी है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: सफेद

मिथुन:   कारोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी भी कानूनी मामले में कोई गलती न करें, अन्यथा आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। 

शुभ अंक: 5

 

शुभ रंग: हरा

कर्क राशि:  आज आपको भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप परिवार में किसी कार्य को लेकर कोई योजना बनाते हैं तो वरिष्ठ सदस्यों के साथ उस पर चर्चा अवश्य करें। आपकी वाणी की सभ्यता देखकर आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। 

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पीला

सिंह राशि:    आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। आपको अपने मित्र का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको व्यापार में कोई घाटा नहीं हो सकता। आपको अपने डॉक्टर से किसी काम के बारे में बात करनी होगी। 

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: नारंगी 

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशी भरा रहेगा। किसी काम को लेकर आपके विरोधियों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपका कोई काम आपके लिए मुसीबत बन सकता है। 

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: हरा

तुला राशि   : तुला राशि वाले आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया है तो वह पैसे वापस मांग सकता है। 

शुभ अंक: 6

 

शुभ रंग: नीला

 

वृश्चिक राशि : आज आपको आय और व्यय में तालमेल बनाकर रखना होगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। आप सारे काम छोड़कर अपना मन ईश्वर की भक्ति में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। 

शुभ अंक: 8

 

शुभ रंग: गुलाबी

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में आपको काम में ढिलाई से बचना होगा। संतान की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से व्यक्त करेंगे, जिससे दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। 

शुभ अंक: 9

 

शुभ रंग: लाल

मकर राशि   आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पार्टनर की सलाह मानकर आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आप अपने घर की साफ-सफाई और रखरखाव आदि पर पूरा ध्यान देंगे। आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है, जिससे आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। 

शुभ रंग: काला

 

शुभ अंक: 8

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। व्यावसायिक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। अगर आप किसी से कोई वादा करना चाहते तो उसे पूरा करने में आपको दिक्कतें आएंगी। आप नौकरी के लिए घर से दूर जा सकते हैं। 

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

मीन राशि  : मीन राशि वालों के आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह समय पर पूरा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग पूरी तरह से अपने साथी पर निर्भर रहेंगे और आप अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *