National Thoughts Logo
National Thoughts
AWebPortalOfPositiveJournalism

Mahanadi Coalfields का IPO 19 नवंबर से खुलेगा, प्राइस बैंड ₹129-136 तय

a
admin
16 नवंबर 2026 | 11:15 am IST
Featured Image

कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने अपने 8,981 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 129 से 136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। ओडिशा स्थित कंपनी की ओर से सोमवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के मुताबिक, इसका आईपीओ 19 नवंबर को निवेशकों के लिए खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। वहीं, बड़े यानी एंकर निवेशक 18 नवंबर को बोली लगा सकेंगे।

100 फीसदी OFS पर आधारित होगा IPO

कंपनी के मुताबिक, महानदी कोलफील्ड्स का यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (Offer for Sale-OFS) पर आधारित होगा। इसके तहत कंपनी की प्रवर्तक कोल इंडिया लिमिटेड 66.18 करोड़ शेयर बेचेगी और अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी कम करेगी।

चूंकि यह निर्गम पूरी तरह ओएफएस के तहत लाया जा रहा है, इसलिए महानदी कोलफील्ड्स को इससे कोई राशि प्राप्त नहीं होगी। आईपीओ के जरिए जुटाई जाने वाली पूरी रकम शेयर बेचने वाली कंपनी कोल इंडिया के पास जाएगी।

27 नवंबर को शेयर बाजार में हो सकती है लिस्टिंग

महानदी कोलफील्ड्स के शेयरों के 27 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है। इस आईपीओ पर निवेशकों और बाजार के जानकारों की नजर बनी हुई है।

देश के कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की बड़ी हिस्सेदारी

कोल इंडिया देश की प्रमुख सरकारी कोयला उत्पादक कंपनी है। घरेलू कोयला उत्पादन में इसका योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है। महानदी कोलफील्ड्स इसकी महत्वपूर्ण अनुषंगी कंपनियों में शामिल है और ओडिशा में कोयला उत्पादन का काम करती है।