नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026। कमजोर अमेरिकी डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू वायदा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की।
MCX पर सोने ने पकड़ी रफ्तार
MCX पर 5 अक्टूबर 2026 का सोना वायदा ₹1,60,499 प्रति 10 ग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें और तेजी आई और कीमत ₹1,60,898 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच गई।
वहीं, दिसंबर 2026 के सोना वायदा में भी तेजी देखी गई। यह ₹267 यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ ₹1,43,643 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 9,569 लॉट का कारोबार हुआ।
चांदी में भी जोरदार उछाल
MCX पर 4 सितंबर 2026 को एक्सपायर होने वाला चांदी वायदा ₹2,42,999 प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछली क्लोजिंग ₹2,39,638 के मुकाबले इसमें ₹3,361 यानी करीब 1.4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई
।चांदी में यह तेजी घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मजबूत मांग के बीच देखने को मिली।
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना मजबूत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में हल्की तेजी रही। COMEX गोल्ड करीब 0.18 फीसदी बढ़कर $4,626 प्रति ट्रॉय औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया।
सुबह 11:20 बजे स्पॉट गोल्ड $4,603.59 प्रति औंस पर था, जो पिछले स्तर से $5.91 यानी 0.13 फीसदी ऊपर रहा।
सोने के लिए ₹1.62 लाख का स्तर अहम
एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर के मुताबिक, MCX पर सोने के लिए तत्काल रेजिस्टेंस ₹1,62,000 से ₹1,62,500 के बीच है। इसके ऊपर जाने पर ₹1,64,500 से ₹1,65,000 का अगला स्तर महत्वपूर्ण हो सकता है।
वहीं, नीचे की तरफ ₹1,60,000 से ₹1,59,500 का क्षेत्र मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। इसके बाद ₹1,58,200 से ₹1,57,600 का स्तर अगला सपोर्ट जोन हो सकता है।
RSI से क्या संकेत मिल रहे हैं?
तकनीकी संकेतकों की बात करें तो सोने का RSI 65.93 पर है, जिससे बाजार में फिलहाल तेजी का रुख दिखाई देता है। हालांकि, RSI के ओवरबॉट जोन से नीचे आने से हालिया तेज रैली के बाद मोमेंटम में कुछ नरमी के संकेत भी मिले हैं।
विशेषज्ञ के मुताबिक, अगर सोने की कीमत ₹1,62,000 के ऊपर टिकती है तो तेजी को और मजबूती मिल सकती है। वहीं, निकट अवधि के सपोर्ट स्तरों के नीचे निर्णायक गिरावट आने पर ₹1,58,200 से ₹1,57,600 तक करेक्शन देखने को मिल सकता है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
दिल्ली
24 कैरेट सोना: ₹1,63,130 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,49,550 प्रति 10 ग्राम
मुंबई
24 कैरेट सोना: ₹1,62,980 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,49,400 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता
24 कैरेट सोना: ₹1,62,980 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,49,400 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोना: ₹1,62,980 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,49,400 प्रति 10 ग्राम
प्रमुख शहरों में चांदी के भाव
दिल्ली: ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम
मुंबई: ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम
कोलकाता: ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम
चेन्नई: ₹2,65,000 प्रति किलोग्राम







