National Thoughts Logo
National Thoughts
AWebPortalOfPositiveJournalism

Breaking News: नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

a
admin
26 अक्टूबर 2026 | 12:49 pm IST
Featured Image

नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास स्थित नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) की छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

संसद जाते समय शिवसेना सांसद ने देखा धुआं

शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने संसद जाते समय नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठते देखा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आग की तस्वीर साझा करते हुए घटना की जानकारी दी।

मिलिंद देवरा ने कहा, “संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठता देखा। ऐसा लगता है कि आग लगी है। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित हैं और आपातकालीन सेवाएं तेजी से काम कर रही हैं।”

वेल्डिंग के दौरान लगी आग

अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय इमारत की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छत पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था, तभी आग लग गई। बताया जा रहा है कि नॉर्थ ब्लॉक की छत पर लगे एक एसी बॉयलर में आग लगी थी।

दमकल विभाग ने तुरंत पाया काबू

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, आग मामूली थी और उसे समय रहते बुझा दिया गया। घटना के कारणों को लेकर शुरुआती जानकारी में वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है।