‘पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे’ भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भावपूर्ण भजन है। इसमें भक्त भगवान कृष्ण से अपने जीवन की कठिनाइयों में सहारा देने और भवसागर से पार लगाने की प्रार्थना करता है। यह भजन आप श्रीकृष्ण की पूजा और भक्ति के दौरान गा या सुन सकते हैं।
।। श्रीकृष्ण भजन – Shree Krishna Bhajan ।।
पकड़ लो हाथ बनवारी
पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे।
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा,
तुम्हारी लाज जाएगी।
पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे॥
पापों के बोझ से मुक्ति की प्रार्थना
धरी है पाप की गठरी,
हमारे सर पे ये भारी।
वजन पापों का है भारी,
इसे कैसे उठाएंगे।
पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे॥
श्रीकृष्ण पर अटूट भरोसा
तुम्हारे ही भरोसे पर,
जमाना छोड़ बैठे हैं।
जमाने की तरफ देखो,
इसे कैसे निभाएंगे।
पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे॥
दर्द सुनने वाले हैं मोहन
दर्दे दिल की कहें किससे,
सहारा ना कोई देगा।
सुनोगे आप ही मोहन,
और किसको सुनाएंगे।
पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे॥
भवसागर से पार लगाने की पुकार
फंसी है भंवर में नैया,
प्रभु अब डूब जाएगी।
खिवैया आप बन जाओ,
तो बेड़ा पार हो जाए।
पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे॥
भजन की पुनरावृत्ति
पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे।
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा,
तुम्हारी लाज जाएगी।
पकड़ लो हाथ बनवारी,
नहीं तो डूब जाएंगे॥







