National Thoughts Logo
National Thoughts
AWebPortalOfPositiveJournalism

एक पेड़ मां के नाम

a
admin
13 सितंबर 2026 को 03:39 am बजे
Featured Image

115वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (BSF), भिखीविंड में सरहद पर आयोजित कवि सम्मेलन के बाद बटालियन परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। राष्ट्र काव्य के प्रहरी कवियों ने सरहद के प्रहरियों यानी BSF जवानों के साथ मिलकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

जवानों और कवियों ने मिलकर किया वृक्षारोपण

115वीं बटालियन के सीईओ श्री अशोक सिंह, द्वितीय कमांडेंट अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह भाटी, उप समादेष्टा धर्मेंद्र कन्नोजिया और सूबेदार मेजर मनजीत सिंह के नेतृत्व में जवानों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व इंस्पेक्टर श्री राम सिंह भी मौजूद रहे।

आमंत्रित कवि-कवयित्रियों के नाम से अलग-अलग एक-एक पौधा लगाया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण से किया भारत माता का वंदन

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधों को भारत माता के श्रृंगार और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक बताया गया। कवियों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मिलकर वृक्षारोपण के माध्यम से भारत माता का पावन पूजन एवं वंदन किया। इस पहल ने देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।